गोपालपुर – थाना क्षेत्र के बाबू टोला पंचायत के बिंद टोली निवासी 10वीं की छात्रा के साथ मनचले ने कोचिंग से पढ कर वापस घर जाने के दौरान इज्जत लूटने के ख्याल से हाथ पकड कर खींचकर छह बजे शाम को ले जाने का आरोप लगाया है.

छात्रा ने बताया कि मैं केचिंग से पढकर छह बजे शाम को वापस अपने घर जा रही थी कि इसी बीच गाँव का ही मनचला रोहित कुमार पिता स्व संजय महतो मेरी इज्जत लूटने के ख्याल से हाथ पकड कर जबर्दस्ती खींच कर ले जाने लगा तथा हल्ला नहीं करने की धमकी देने लगा.मेरे द्वारा हल्ला करने पर ग्रामीणों के जमा होने पर मेरा हाथ छोड कर वह फरार हो गया.

घर जाकर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी.मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने आरोपित रोहित को पकड कर गोपालपुर पुलिस के हवाले कर दिया.गोपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही ततकाल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आवेदन के आलोक में विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *