नवगछिया। 12 अगस्त को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नवगछिया आगमन को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। मंगलवार को वरीय भाजपा कार्यकर्ता अधिवक्ता अजीत कुमार की अगुवाई में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह ने भाग लिया। अजीत कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

मौके पर मुरारी चिरनिया, गुलाबी सिंह, कौशल जयसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने भाग लिया। भाजपा के विजय सिंह कुशवाहा ने भी प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर नारायणपुर, बिहपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विचार-विमर्श किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *