नवगछिया। गोपालपुर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय, नवगछिया के द्वारा 15 अक्टूबर के बदले अब 31 अक्टूबर तक फ्लड फाइटिंग का कार्य किया जायेगा।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ई मुकेश कुमार ने बताया कि नदी के दबाव के साथ-साथ विभागीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस्माईलपुर से बिंद टोली सहित नवगछिया अनुमंडल के खरीक , बिहपुर , गोपालपुर व रंगरा प्रखंड के गंगा कोसी नदी पर प्रतिनियुक्ति अभियंता कार्यस्थल पर बने रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *