नारायणपुर। प्रखंड के शाहपुर दियारा में बाढ़ के दौरान 15 बिजली के खंभे बह जाने के कारण पिछले तीन महीनों से विद्युत आपूर्ति बंद है। बिजली कटने से ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

टिंकू मंडल ने अभियंता को दिया आवेदन

समाजसेवी सह भाजपा नेता टिंकू मंडल ने इस समस्या के समाधान के लिए नारायणपुर विद्युत अभियंता को आवेदन सौंपा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिजली नहीं रहने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम जनजीवन भी असुविधा में है।

जल्द शुरू होगी बिजली आपूर्ति: अभियंता

विद्युत अभियंता रविंदर दास ने बताया कि इस संबंध में पहले किसी ने आवेदन नहीं दिया था। अब आवेदन प्राप्त हो गया है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *