नवगछिया : समाहर्ता भागलपुर न्यायालय के आदेश पर अनुमंडल कार्यालय नवगछिया के पीछे गुरुवार को नवगछिया पुलिस द्वारा जब्त किए गए देशी-विदेशी एवं मसालेदार शराब का विनष्टीकरण किया गया. नवगछिया पुलिस द्वारा कूल 1828.535 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया.
Total Downloads: 176
विनष्टीकरण की कार्रवाई एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, गोपालपुर अंचलाधिकारी फिरोज इकबाल, उत्पाद निरीक्षक राजकुमार, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु की उपस्थिति में किया गया.

विनष्टीकरण की कार्रवाई में पुलिस जिला के गोपालपुर थान में जब्त किए गए 1.125 लीटर, रंगरा ओपी में जब्त 126 लीटर विदेशी एव 369 लीटर अर्धनिर्मित, 33.81 विदेशी, 42 लीटर देशी एवं आठ ड्राम में 955 लीटर अर्धनिर्मित शराब, झंडापुर ओपी में 278.600 लीटर एवं कदवा ओपी में जब्त दो लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया. मौके पर रंगरा ओपी प्रभारी जवाहर लाल सिंह, गोपालपुर थानाध्यक्ष जेपी सिंह, झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार मौजूद थे.

