नवगछिया : 22 अप्रैल को भाजपा नेता सह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह नवगछिया पुलिस जिला के खरीक प्रखंड के तेलघी पहुंच रहे हैं। जहां दिन के दस बजे बिहपुर विधानसभा के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. कुमार शैलेंद्र के नेतृत्व में बिहपुर विधानसभा के एनडीए नेता और कार्यकर्ता मंत्री का अभिनंदन करेंगे।
बताया कि केंद्रीय मंत्री यहां भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत पहुंच रहे हैं। यह जानकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने दी।

