नवगछिया : पुलिस जिला में टॉप टेन में शामिल कुख्यात इनामी आरोपित को पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपित झंडापुर ओपी निवासी राजा यादव है। आरोपित की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। राजा यादव पर पुलिस लगातार नजर रख रही थी।
इसी दौरान डीआईयू की टीम को तकनीकी आधार पर जानकारी मिली इनामी राजा यादव सूरत में छिप कर रह रहा है। नवगछिया एसपी ने आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस की टीम सूरत पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से राजा यादव को गिरफ्तार किया गया। नवगछिया पुलिस आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में सूरत से नवगछिया के लिए लेकर निकल चुकी है।
आरोपी किसान की हत्या में नामजद टेक्ना बहियार में अपराधियों ने किसान सूरज यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस अनुसंधान में आरोपित राजा का नाम सामने आया था। इस मामले में राजा यादव अप्राथमिकी आरोपित था और फरार चल रहा था। इसके अलावा सो रहे रामशरण यादव की बासा पर गोली मार दी थी। इसमें राजा यादव को नामजद आरोपित बनाया गया था।

इस मामले में भी राजा यादव फरार चल रहा है। राजा यादव के विरूद्ध खरीक व बिहपुर थाना में आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमला में फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के
नवगछिया लाए जाने के पश्चात आरोपित को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में उपस्थित किया जायेगा वहां से आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा।

