नवगछिया। नवगछिया प्रखंड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव के लिए प्रखंड कॉलोनी नवगछिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चार बूथ बनाए गए थे। सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हुआ। सुबह मतदाताओं की काफी कम भीड़ थी। साढ़ चार बजे तक मतदाताओं की नवगछिया में लंबी कतार थी। शाम के छह बजे तक मतदान हुआ। निर्वाची पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि टोटल 2784 मतदाताओं में से 1611 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें पुरुष 937 वोटरों ने तथा महिला 1611 वोटरों मतदान किया। 57.66 प्रतिशत वोट हुआ।

अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार, मंत्री के लिए तीन जिसमें एक महिला दो पुरूष, प्रबंध कार्यरणी समिति में 28 उम्मीदवार हैं। जिसमें सात महिला 21 पुरूष हैं। नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शांति पूर्वक चुनाव के लिए सभी बूथों पर घूम घूम कर जायजा ले रहे थे।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा बारिश की वजह अफरा तफरी का माहौल हुआ। नवगछिया मतदातन केंद्र में बारिश की वजह से मतदाता लाइन तोड़कर बरामदे में चले गए थे। जिससे अव्यवस्था हुई। बाद में नियंत्रित किया गया। बिहपुर में मारपीट की सूचना थी। वहां वीडीओ कैमरा देखकर आरोपित के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। किंतु वहां भी स्थिति नियंत्रण में हैं। कूल 24 जगहों पर शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि शांति पूर्वक चुनाव के लिए महिला व पुरुष पुलिस बल लगाया था। एकाएक भीड़ बढ़ने के वजह से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *