नवगछिया । बरौनी कटिहार रेलखंड का नवगछिया जीआरपी का इलाका लुटेरों का सेफ जोन बना हुआ है। नवगछिया रेल पुलिस पर ये अपराधी भारी पड़ रहे हैं रेलखंड में हुये कई मामलों में रेल पुलिस की भूमिका एफआईआर, अनुसंधान तक ही सीमित रह जाती है।

नवगछिया जीआरपी थाना अंतर्गत बरौनी कटिहार रेल खंड पर आए दिन मोबाइल और नकदी लूट की घटनाएं घटती है। चोरी व झपट्मारी की घटना आम बात है। दो माह पूर्व महेशखूंट ओपी क्षेत्र में इंटरसिटी एक्सप्रेस में अररिया से 7 लाख रुपये ले जा रहे रेल कर्मचारी का रुपया चोरी हो गई। इस घटना में भी महेशखूंट ओपी थाने की पुलिस के हाथ खाली हैं। एक सप्ताह पूर्व जगतपुर के महिला के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से 2 लाख की चोरी कर ली गयी । इस संबंध में पटना रेलवे स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। इस मामले के अलावा कई ऐसे मामले हैं जिसको रेल पुलिस ने दर्ज भी करना उचित नहीं समझा।

घटनाओं का उद्भेदन नहीं होने से बढ़ा अपराधियों का मनोबल : रेलखंड के महेशखूंट, मानसी, खगरिया और बिहपुर जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। यहां यात्रा करनेवाले लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ एवं जीआरपी को संयुक्त रूप से है घटनाओं का उद्भेदन नहीं होने और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। नवगछिया जीआरपी में राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहे प्रीतम भट्टाचार्य हत्याकाड की गुत्थी रेल पुलिस आज तक नहीं सुलझा पाई है। पिछले वर्ष कामाख्या जाने वाली ट्रेन में एक सेना के अधिकारी की पत्नी का पर्स व मोबाइल सेमापुर स्टेशन और कटिहार के बीच झपटमारी कर ली गयी। इस घटना को लेकर के सेना के अधिकारी के द्वारा काफी बवाल कर रेल अधिकारी को ट्विटर पर ट्वीट कर सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न लगाया गया था।

दो दिन पूर्व हाटे बजारे एक्सप्रेस में सियालदह से सहरसा जाने के दौरान काढ़ागोला बखरी रेलवे स्टेशन के बीच हथियारबंद अपराधियों ने सोना व्यापारी पारस मल का डेढ़ करोड़ रुपये का सोना लूट कर आंख में मिर्च का पाउडर देते हुए फरार हो गए।

रेलखंड में हुयी घटनाओं में से कई का उद्भेदन भी किया गया है। अपराशियों को गिरप्तार भी किया गया हैं जो फरार चल रहे है उनके घर इश्तेहार भी चिपकाया गया है। विशेष अभियान चलाकर उचक्कों, पॉकेटमारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लूटकांड में शामिल अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

डॉ. संजय भारती, एसआरपी, कटिहार

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *