बिहपुर : पुरुष नसबंदी पखवाड़ा (28 नवंबर–12 दिसंबर) को सफल बनाने के लिए शनिवार को बिहपुर सीएचसी में आशा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने सभी आशा और एएनएम को निर्देश दिया कि वे कम से कम दो-दो पुरुषों को नसबंदी के प्रति जागरूक कर लक्ष्य पूरा करें, ताकि परिवार नियोजन का संदेश अधिक दंपतियों तक पहुँचाया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि पुरुष नसबंदी सुरक्षित, सरल और प्रभावी प्रक्रिया है, लेकिन जागरूकता की कमी है। इसी उद्देश्य से आशा कार्यकर्ताओं के बीच नई पहल किट का वितरण किया गया।
कुल 340 किट दी गईं, जिन्हें आशा नवविवाहिताओं तक पहुँचाएंगी। किट में परिवार नियोजन से जुड़ी सामग्री और परामर्श पुस्तिका शामिल है।

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार, प्रखंड आशा प्रबंधक शमशाद आलम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *