गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बुद्धूचक निवासी छविलाल सिंह को गोपालपुर पुलिस ने 350 चक्र कारतूस व एक दोनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि गोपालपुर थाना क्षेत्र में बडी मात्रा में कारतूस बरामद किये जाने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.
Total Downloads: 183
ग्रामीणों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित इलाके के बदमाशों को कारतूस व हथियार ऑडर के अनुसार सप्लाई का कार्य किया करता है. पूर्व में भी वह गोली व हथियार के साथ गिरफ्तार होकर जेल की हवा खा चुका है. हालाँकि गोपालपुर पुलिस अभी इस मामले में खुल कर कुछ नहीं बता रही है.

लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बडी मात्रा में असलहे व कारतूस पुलिस द्वारा बरामद किये जाने की सूचना सरेआम है. जो भी बडी मात्रा गोली व हथियार के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर गोपालपुर पुलिस की बडी उपलब्धी मानी जा रही है.

