नवगछिया | बिहपुर थाना पुलिस ने बुधवार को दहेज प्रताड़ना के एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वर्ष से फरार चल रहे आरोपी रामविलास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के ठठ्ठा गांव से पकड़ा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 372
बताया गया कि बभनगामा निवासी सोनी देवी ने वर्ष 2021 में दहेज प्रताड़ना को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें रामविलास कुमार नामजद था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
बिहपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पीड़िता के परिजनों ने संतोष जताया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
