,, एसडीओ ने इंटर परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक के साथ की बैठक

,, परीक्षा में कला, विज्ञान व वाणिज्य के 2645 परीक्षार्थी होंगे शामिल

नवगछिया  :नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में इंटर की परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक संपन्न हुई. बैठक के दौरान उन्होंने केंद्राधीक्षकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसडीओ ने कहा की किसी भी केंद्र पर कदाचार होने की सूचना मिलती है तो केंद्राधीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहां के केंद्र पर परीक्षार्थियों के साथ-साथ शिक्षक भी मोबाइल एवं किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखेंगे. वीक्षकों के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पाए जाने पर उन पर भी कार्रवाई होगी. परीक्षा के दौरान वीक्षक को जिस कमरे में ड्यूटी रहेगी वह उसी कमरे में रहेंगे.

केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया गया कि परीक्षा के दौरान एक बेंच पर दो ही छात्र छात्राएं परीक्षार्थी बैठाएं. बरामदे पर परीक्षा नहीं होगी. परीक्षार्थियों को कमरे या हॉल में परीक्षा लेने का निर्देश दिया गया. उन्होंने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही. परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के दौरान मेन गेट पर एवं जिस कमरे में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे वहां पर परीक्षार्थियों के जांच होगी. जांच के लिए आंगनवाड़ी सेविका की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. वहीं उन्होंने केंद्रों पर पेयजल, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश केंद्राधीक्षक को दिया. एसडीओ ने कहा कि परीक्षा के दौरान बिजली निर्माण रहेगी व केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. केंद्रों पर महिला पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय से इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय तक विशेष पुलिस गश्ती कराई जाएगी. एसडीओ ने बताया कि इस वर्ष नवगछिया के जी बी कॉलेज, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय, इंटर स्तरीय विद्यालय व बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सभी परीक्षा केंद्र बालिकाओं का है. सभी केंद्रों पर कुल 2645 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. बैठक में जी बी कॉलेज के केंद्राधीक्षक प्रो अशोक सिन्हा, इंटर स्तरीय विद्यालय के केंद्राधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के केंद्राधीक्षक ए जमा उर्फ सोनू, बालिका उच्च विद्यालय रूंगटा के केंद्राधीक्षक बालमुकुंद चौधरी बैठक में उपस्थित थे.

,, रूंगटा के केंद्राधीक्षक को लगी फटकार

रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक बालमुकुंद चौधरी को एसडीओ ने फटकार लगाई. बैठक के दौरान बालमुकुंद चौधरी ने विद्यालय में शौचालय की सफाई की व्यवस्था के लिए मेहतर की प्रतिनियुक्ति के जाने का प्रस्ताव दिया था.

,, कितने संख्या में केंद्रों पर शामिल होंगे परीक्षार्थी

इंटर की परीक्षा में जी बी कॉलेज में कुल एक हजार छह परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा में कला के 637 व विज्ञान के 369 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में कुल 487 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. जिसमें कला के 324 विज्ञान के 163 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. बालिका उच्च विद्यालय रूंगटा में कुल 503 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जिसमें कला के 336 विज्ञान के 128 व कॉमर्स के 39 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इंटर स्तरीय विद्यालय में 320 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जिसमें कला के 221 एवं विज्ञान के 107 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में 329 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जिसमें कला के 232 विज्ञान के 93 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *