नवगछिया: पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के बलाहा गांव में ग्रामीणों का आक्रोश उस समय देखने को मिला जब गांव के वार्ड संख्या 04 कि आंगनबाड़ी सेविका व वार्ड संख्या 04 के एक युवक पिंटू साह को सेविका के घर पर रात्रि में अवैध संबंध के शक पर कुछ ग्रामीणों ने पकड़ा. यह घटना लगभग रात्रि के 9:00 से 10:00 बजे के बीच की है.उन दोनों को पकड़कर ग्रामीणों ने जयपुर चुहर पूर्व पंचायत के मुखिया के यहां ले गए. जहां मुखिया प्रतिनिधि सहित सरपंच प्रतिनिधि, उप-सरपंच, पंचायत के कई वार्ड सदस्य सहित लगभग 50 बुद्धिजीवी ग्रामीणों के बीच सेविका व युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए बांड पेपर पर हस्ताक्षर किया.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

साथ ही आहिन्दा ऐसी हरकत ना करने के लिए दोनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. वहीं युवक को कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया गया.साथ ही महिला से भी हाथ जोड़कर माफी मंगवाया गया.आपको बता दूं कि सेविका विधवा है. उनको तीन संतान है. वही युवक गांव में ही रहकर स्वरोजगार से जुड़ा हुआ है.युवक की शादी नहीं हुई है.

ग्रामीणों के अनुसार युवक और सेविका का पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कई बार ग्रामीणों ने उन दोनों की ओछिहि हरकत को नजरअंदाज कर दिया था.परंतु बीती रात्रि उन दोनों को सेविका के घर पर ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. पकड़ने के बाद सामाजिक स्तर पर पंचायत बुलाई गई. जहां पर इस अवैध संबंध से ग्रामीणों में गुस्सा था.कई ग्रामीणों ने दोनों की शादी रचाने की बात कही. परंतु इस बात पर वार्ड संख्या 03 के वार्ड सदस्य राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि अगर शादी होती है तो यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण बात है.

ऐसे में इस तरह के हरकत करने वाले कितनों को जबरन इस रिश्ते से बांधा जाएगा.अतः इन दोनों को अलग रहते हुए ऐसी हरकत ना करने की हिदायत पर बांड पेपर भरवा कर छोड़ दिया गया. साथ ही युवक को गांव छोड़कर चले जाने की हिदायत दी गई. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि सेविका को नौकरी से बर्खास्त करवाया जाए. इसके लिए ग्रामीणों के द्वारा अधिकारी को आवेदन दिया जाएगा. इस पंचायत में आरोपी युवक के माता-पिता भी मौजूद थे. परंतु अपने बच्चे की गलती पर चुप थे. हालांकि माता ने सार्वजनिक रूप से सबों के बीच अपने बच्चे की गलती पर अपने बेटे को थप्पड़ मारा.साथ ही पंचायत से इसको माफ करने की अपील भी की. इस पंचायत में महेंद्र सिंह, शिक्षक रमेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार, उप सरपंच अमरेंद्र यादव, विजय सिंह, राजेश शर्मा, दिलीप सिंह, श्रवण सिंह,आदित्य कुमार उर्फ मनोज, सुबोध सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित कई बुद्धिजीवी लोग थे.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet