नवगछिया : थाना क्षेत्र के श्रीपुर के ग्रामीणों ने 64 हजार नकली नोट के साथ एक महिला सहित दो धंधेबाजों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गए। दरअसल, दोनों श्रीपुर की एक दुकान में खरीदारी कर रहे थे। इस दौरान धंधेबाजों ने दुकानदार को दो-दो हजार के दो नकली नोट दिए। दुकानदार ने जब बारीकी से नोट को देखा तो पता चला कि नोट नकली थे। इसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दोनों धंधेबाजों के भागने के कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। उनकी बाइक की पुलिस ने तलाशी ली तो डिक्की में दो-दो हजार के 30 नोट मिले। पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि फरार हुई महिला श्रीपुर गांव के ही सर्वेश मंडल की पत्नी काजद देवी थी। पुलिस काजल सहित उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी निधि रानी ने बताया कि काजल देवी सहित एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जल्द ही नकली नोट के धंधेबाजाें को गिरफ्तार करेगी।

दुकानदारों ने कहा-सौ दो सौ की खरीदारी को देते हैं दो हजार का नकली नोट

नवगछिया पुलिस जिला में इन दिनों नकली नोटों का प्रचलन धड़ल्ले से हो रहा है। नकली नोटों को खपाने के लिए गिरोह सक्रिय है। धंधेबाज गांव के दुकानदारों को अपना टारगेट करते हैं। दुकानदारों ने बताया कि सौ दो सौ के सामान लेने के बाद गिरोह के सदस्य दो हजार के नकली नोट थमा देते हैं। और शेष पैसे लेने के बाद फरार हो जाते हैं। गिरोह में कई महिलाएं भी शामिल हैं।

20 दिन पूर्व भी गांव के दो दुकानदारों को लगाया था 5 हजार का चूना

नकली नोट चलाने वाले गिरोह का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को एक महिला व पुरुष बाइक से श्रीपुर निवासी दुकानदार शंभु सिंह की दुकान में खरीदारी करने पहुंचे। बीस दिन पूर्व भी दोनों श्रीपुर के दुकानदार जितेंद्र सिंह व पंकज सिंह दो-दो हजार का नकली नोट देकर चुना लगा चुके थे। इससे दुकानदार सतर्क थे। शनिवार को जैसे ही दोनों शंभु सिंह की दुकान में पहुंचे तो लोगों ने उसे पहचान लिया और दोनों को पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने कहा की दोनों को पकड़ने के बाद महिला की पहचान काजल देव जबकि उसके साथ जो लड़का था उसका नाम जंगली मंडल था। जंगली मंडल का ससुराल नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा में है। इसके बाद महिला ने किसी को फोन किया। इसके बाद सिमरा के गिरधारी झा पहुंचे। इसके बाद दोनों चकमा देकर फरार हो गए। आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने गिरोह में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग एसपी से की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet