नवगछिया : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल गुरुवार (7 अगस्त) को बिहपुर में अतिपिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम बहुजन चेतना केंद्र में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. अनील सहनी विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा राजद नेता सरदार अशोक महतो, प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव और प्रदेश महासचिव सह भागलपुर प्रमंडल प्रभारी मदन शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

बुधवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने जानकारी दी। जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान और चंद्रशेखर यादव ने बताया कि सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बिहपुर विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

राजद नेताओं ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से अतिपिछड़ा वर्ग के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन की जमीनी मजबूती पर भी जोर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिला-पुरुष, छात्र-नौजवान, किसान और मजदूर बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet