नवगछिया|इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप शनिवार दोपहर एक बाइक सवार ने इस्माइलपुर की एक आठ साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। परिजनों ने इस्माइलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस उसकी सकुशल बरामदगी के छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची चार बच्चियों के साथ प्रखंड मुख्यालय के पास खेल रही थी।
Total Downloads: 383
तभी बाइक से एक युवक आया और उसे कुरकुरे खाने को दिया। फिर उसे बाइक पर बैठा लिया और उसके हाथों को यह कह कर बांध दिया कि वह बाइक से गिर नहीं जाए। साथ खेल रही बच्चियों ने घटना की सूचना उसकी मां को दी। जब तक वह दौड़ कर आई युवक बच्ची को लेकर फरार हो चुका था।

मां किसी अनहोनी की आशंका से डरी है। उन्होंने बताया कि पति पुणे में मजदूरी करते हैं और लॉक डाउन में वहीं फंस गए हैं। थानाध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि बच्ची को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

