नवगछिया : अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के स्टूडेंट फोर सेवा आयाम के द्वारा कदवा दियारा के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के छात्र के बीच उनके काॅपी, कलम, किताब, खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया! अभाविप के नवगछिया नगर के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि दियारा इलाके में बाढ़ आने के कारण पिछले कुछ दिन से छात्र पढाई से वंचित हो रहे,
Total Downloads: 93

हम सभी बच्चों से मिलकर उनके लिए आवश्यक समान का वितरण कर नौनिहाल बच्चे का हौसला्वर्धण किया और! स्टूडेंट फोर सेवा के जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा पिछले दो दिन से बाढ़ पीड़ितों क्षेत्र में जाकर उनके पढने के लिए आवश्यक समाग्री वितरण करते हैं और बच्चों एवं उनके अभिवावक से बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनके आगे की पढ़ाई जारी रखने की अपील करते हैं!

वही एसफस के कार्यकर्ता रघुवीर एवं कालेज उपाध्यक्ष सौरभ पौद्दार ने बताया कि बाढ पीडि़तों की सहायता आगे भी जारी रहेगा, ताकि छोटे छोटे बच्चे का पढाई सुचारू रुप से संचालित हो सके! वही मौके पर अभाविप के नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, स्टूडेंट फोर सेवा के जिला संयोजक अनुज चौरसिया, रघुवीर शर्मा, कालेज उपाध्यक्ष सौरभ पौद्दार, सौरभ कुमार, अर्जुन आदि कार्यकर्ता सहयोग में लगे हुए है!

