नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर आयोजित युवा सफ्ताह में संगोष्ठी कार्यक्रम किया गया। इस संगोष्ठी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य रूप से प्रवासी के रूप में आए भागलपुर बांका विभाग के विभाग सह संयोजक कुणाल पांडेय जी,नगर उपाध्यक्ष विपुल सर, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा ,पूर्व नगर मंत्री वर्तमान जिला कार्यसमिति सदस्य विश्वास वैभव के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का विषय परिवेश विश्वास वैभव ने किया। कार्यक्रम का संचालन विक्की मिश्रा ने किया।कुणाल पांडेय ने बताया कि किस प्रकार स्वामी विवेकानन्द जी का जीवनी को आत्मसात करके हम सभी युवा देश के एक अच्छे नागरिक बन सकते है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के द्वारा युवाओं के लिए लगातार छात्र हित में कार्य किए जा रहे है।स्वामी विवेकानन्द विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे।अमेरिका स्थित शिकागो में 1983 में आयोजित विश्व हिंदू महासभा में विवेकानंद जी ने भारत की ओर से सनातन धर्म और संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया था।शिक्षक विपुल सर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी की बातों से हमें प्रेणना लेनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।

वही विश्वास वैभव ने बताया कि विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मानती है क्योंकि युवाओं के अगर कोई प्रेरणा स्रोत है वह स्वामी विवेकानंद जी ही है।हम सभी युवा को अपने जीवन में लक्ष्य लेके कोई भी कार्य करना चाहिए जिससे हम उस कार्य में सफलता पा सकते है। इस अवसर पर वहा राहुल शर्मा, विश्वास वैभव, अभिषेक कुमार, विक्की मिश्रा सहित सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *