नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री राहुल राजपाल के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार के लोकतंत्र विरोधी रवैये के विरुद्ध महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया. वहीं पर मौजूद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि महाराष्ट्र में हो रही घटनाएं काफी दुखद है अभाविप लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के साथ है,चाहे उनकेे लिए पुर जोर आन्दोलन क्यो नही करना पड़े. वहीं मौके पर गोलू कुमार, सोनु, नन्दन, मिथुन, चन्दन, ललन राहुल शर्मा, गौतम, ओम, मौसम, राजु कुमार रितिक रोशन आदि मौजूद थे.

Whatsapp group Join

वही कार्यकर्ताओं के द्वारा महाराष्ट्र में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकार पर बदले की करवाई के विरोध में उद्धव ठाकरे का पुतला दहन अभाविप की पूजा चौधरी और कृष्ण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया. अभाविप कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की, और महाराष्ट्र की इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया.

अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने कहा कि यदि सत्ता पक्ष अपने सत्ता का दुरूपयोग करता है और सच बोलने वाले पर सत्ता का रौब दिखाता है, तो विद्यार्थी परिषद खुलकर सत्ता पक्ष का विरोध करती है. महाराष्ट्र सरकार की यह घटना पूर्णतः बदले पर आधारित है.

बिना किसी नोटिस के अचानक से एक चैनल के वरिष्ठ पत्रकार के साथ मारपीट करना महाराष्ट्र सरकार के लोकतंत्र विरोधी रवैये को दिखाता है. विश्वास वैभव ने इस घटना की तुलना आपताकाल से करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और भारत अर्णब गोस्वामी और सच के साथ है. मौके पर अभाविप के सारंग अनुपम, जानवी सिंह, शिवम कुमार, कोमल, साक्षी आदि मौजूद थे.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *