नवगछिया। अमेरिका स्थित एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी के संस्थापक और स्वत्वाधिकारी महेश खेमका को अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेश जालान के सौजन्य से बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नवगछिया शाखा ने स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन के सभागार में औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया।

पटना से भेजे गये अपने शुभकामना संदेश में राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेश जालान ने कहा कि मारवाड़ी समाज के युवा आज हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी इन उपलब्धियों से देश-विदेश में भारतीय युवाओं की प्रतिभा का परचम लहरा रहा है। नवगछिया शाखा के सचिव विनोद केजरीवाल ने बताया कि महेश नवगछिया के पुरुषोत्तम यादुका और वीणा यादुका के पुत्र हैं।

नवगछिया के इस होनहार लाल ने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे विश्व में राज्य और राष्ट्र का मान बढ़ाया है। मौके पर शाखा अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, विनय प्रकाश, अरविंद रूंगटा, कन्हैया यादुका, कमलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, सुरेश हिसारिया, रमेश सर्राफ, मुरारी लाल पंसारी, रवि चौधरी आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *