नवगछिया : पार्ट वन में नामांकन से वंचित एमएएम कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि टीएमबीयू के बार-बार नियमों में बदलाव के कारण सैकड़ों छात्र छात्राओं का नामांकन नहीं हो पा रहा है। ऑनलाइन आवेदन के बाद सूची जारी होने पर छात्रों का तो नामांकन हो गया है। लेकिन बचे हुए छात्र छात्रओं के नामांकन अब नियमों में किए गए बदलाव के कारण अधर में लटका हुआ है। नामांकन नहीं होने से छात्र छात्राएं परेशान हैं।

महाविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष लवली कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्राएं प्राचार्या डॉ. कुमारी सुदामा यादव से मिलीं और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्राचार्या डॉ. कुमारी सुदामा यादव ने कहा कि हमलोग इस संदर्भ में कुछ करने में असमर्थ है। विश्वविद्यालय के निर्देश पर ही नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय के आदेश के बाद ही हम कुछ कर सकते हैं।

छात्र संघ की अध्यक्ष अंजली कुमारी ने कहा कि तीन सौ से अधिक छात्राएं ऐसी है जिनका नामांकन नहीं हुआ है। छात्राएं प्रतिदिन महाविद्यालय का चक्कर लगा रही है। प्राचार्य महोदया कहती है कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं। महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के सीट भी काफी कम रिक्त है। ऐसे में छात्राओं का भविष्य अंधेरे में है।

उन्होंने कुलपति से पार्ट वन में नामांकन से वंचित छात्राओं के एडमिशन के लिए तत्काल पहल करने की मांग की है। मालूम हो कि शनिवार को नवगछिया के जीबी कॉलेज में भी पार्ट वन में नामांकन से वंचित सैकड़ो छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान छात्र छात्राओं ने कुलपति का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। छात्राओं का आरोप है कि टीएमबीयू प्रशासन इस मामले में कोई पहल नहीं कर रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *