भागलपुर : ग्रामीण डाकघरों में शाखा डाकपाल और सहायक डाकपाल की बहाली होगी। भागलपुर और बांका के ग्रामीण डाकघरों में 93 शाखा डाकपाल व सहायक डाकपाल की बहाली होगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क एक सौ रुपये लगेगा लेकिन महिला को शुल्क नहीं लगेगा।
Total Downloads: 115
नौ अगस्त 2019 से चार सितंबर तक आवेदन करने का समय दिया गया है। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसके लिए शैक्षणिक योग्यता मैटिक पास है। अंक के आधार पर बहाली होगी। शाखा डाकघर में चार घंटे काम करने वाले डाकपाल को 12 हजार रुपये और पांच घंटे काम करने पर 14500 रुपये मासिक मिलेगा। वहीं चार घंटे काम करने वाले सहायक डाकपाल को 10 हजार और पांच घंटे काम करने पर 12 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा।


प्रधान डाकघर के डाकपाल एसके सुमन ने बताया कि 18 से 40 उम्र तक के लोग ही ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों को पांच साल, ओबीसी को तीन साल और दिव्यांग एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 15 साल की छूट है। अभ्यर्थी को कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन पोस्टमास्टर जनरल, बिहार के नाम से होगा। भागलपुर समेत देश के सभी शाखा डाकघरों में बहाली होगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क अभ्यर्थी को डाकघर में जमा करना होगा
