नवगछिया: थाना क्षेत्र के महदतपुर चौक स्थित एनएच 31 के किनारे बजरंगबली स्थान के पास से चोरों ने एक पिकअप वैन उड़ा लिए। इसे लेकर वाहन मालिक खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी राजकुमार यादव ने नवगछिया थाना में अज्ञात के विरुद्ध अावेदन दिया है। राजकुमार यादव ने बताया कि 30 मई की रात को 12:00 बजे के आसपास एनएच 31के किनारे बजरंगबली स्थान में गाड़ी को लगाया।
Total Downloads: 383
उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से महदतपुर में ही रहते हैं। रात में मंदिर में गाड़ी लगाकर घर में जाकर सो गए। सुबह पांच बजे जब नींद खुली तो देखा कि गाड़ी नहीं थी। इसके बाद हम लोग अपनी गाड़ी की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


