नारायणपुर – उच्च बिधालय नारायणपुर में शनिवार को मधुरापुर निवासी छड़ सीमेंट व्यवसाई सुनील शर्मा ने शराब पीकर जमकर उत्पन्न मचाया. शराबियॉ ने बिन वजह प्रधानाचार्य शिवेश झा को कार्यालय में घुसकर लप्पड़ थप्पड़ देना शुरू कर दिया और बेंच उठाकर सर पर पटकने ही वाले थे कि मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने बीच बचाव कर बचाया तो शिक्षक दिवाकर शर्मा,रामानंद पासवान सहित अन्य शिक्षकों के साथ भी लात घुसे चलाए और गालीगलौज की.

छात्रों ने दौड़ कर बगल में थाना को घटना की जानकारी दी तो मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने शराबी सुनील शर्मा को हिरासत में लेकर थाना परिसर ले गया तो नशे में पुलिस को भी गाली गलौज कर अपनी भड़ास निकाली.भवानीपुर पुलिस ने हिरासत में लिए शराबी सुनील शर्मा को जॉच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लेकर मेडिकल जॉच करवाया.

वहीं बिधालय के प्रधानाचार्य शिवेश झा ने बताया कि थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दे दिए हैं शनिवार के कारण घर सुपौल निकल गए. वहीं भवानीपुर पुलिस ने बताया कि बिधालय में हंगामा व शिक्षकों के साथ मारपीट को लेकर शराबियॉ का मेडिकल चेकअप करवाया गया है.न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *