एनएच-31 पर नन्हकार ढाला के पास शनिवार की शाम करीब सात बजे अपराधियों ने एचडीएफसी भागलपुर शाखा के कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसकी बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। गोली बैंककर्मी के कमर के नीचे लगी है।

घायल बैंककर्मी नन्हकार निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह बाइक से भागलपुर से घर लौट रहा था। इसी बीच नन्हकार ढाला से दो सौ मीटर आगे दो बाइक पर 6 बदमाश आए। अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवाया और फिर गोली चला दी। गोली लगने से मैं सड़क पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने मेरी बाइक और मोबाइल लूट कर नारायणपुर की ओर भाग गए। घटना की सूचना पर नन्हकार व जयरामपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल विकास को इलाज के लिए बिहपुर के एक निजी क्लीनिक लेकर गए। इस दौरान एनएच पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

वहीं सूचना पर बिहपुर इंस्पेक्टर एसएन चौहान, झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार,भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात की। इस संबंध में नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस अपराधियों का पता लगा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *