नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना शुक्रवार रात की रात करीब 7 बजे उस समय हुई जब गाड़ी में सवार लोग पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. नीतेश कुमार यादव के घर के पास पहुंचे थे।
लोगों ने बताया कि गाड़ी में सवार तीन लोग पूर्णिया से बेगूसराय जा रहे थे। इसी बीच सड़क पर एक मृत पशु का शव आ गया। कार रफ्तार में होने की वजह से उसे नियंत्रित नहीं किया जा सका।
घायलों में पंकज यादव, प्रदीप कुमार और दिगंबर राम शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कर दिया गया। घायल राम कुमार ने बताया कि, “वे सभी ट्रांसमिशन लाइन में काम करते हैं और पूर्णिया से बेगुसराय जा रहे थे। नारायणपुर में NH-31 पर सड़क पर पड़े एक मृत पशु से गाड़ी टकरा गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भवानीपुर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच की जांच में जुट गई।


