नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 हीरो शोरूम के पास सोमवार की दोपहर में बेकाबू ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रौंद डाला. बाइक सवार युवक कदवा ओपी थाना क्षेत्र के माले ग्राम कदवा का रहने वाला है. स्थानीय लोगों के जानकारी के अनुसार मृतक स्वर्गीय कमलेश्वरी शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र मुनीलाल कुमार शर्मा के रूप में पहचान हुई है. परिजनों के मुताबिक मृतक घर से 10 बजे सुबह निकला जो अपने मोटरसाइकिल सर्विसिंग करवाने के लिए नवगछिया हीरो मोटरसाइकिल शोरूम आया हुआ था.
Total Downloads: 172
मोटरसाइकिल सर्विसिंग करवाने के बाद वह किधर जा रहा था या मालूम नहीं है. मगर शोरूम के बाहर एनएच पर आते ही बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद डाला जिसमें घटना स्थल पर ही मौत हो गया है. जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नवगछिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ट्रक में फसें मोटरसाइकिल को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को निकाला.


उसके बाद नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. वहीं नवगछिया पुलिस ने गाड़ी के कागज से मृतक का शिनाख्त करने की कोशिश की. इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी गई. परिजनों को घटना मिलते ही आनन फानन में सभी लोग नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचा. जहां पर परिजनों ने बताया कि मृतक का होली से कुछ दिन बाद शादी हुआ है. मृतक छ भाई है, जिसमें यह सबसे छोटा भाई था
