नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास एनएच 31 के किनारे स्थित चाय नाश्ते की गुमटी से नवगछिया पुलिस ने एक लीटर देशी शराब एवं 500 एमएल नशीली दवा बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने मौके से गुमटी के संचालक थाना क्षेत्र के पकरा निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि एनएच 31 के किनारे स्थित दुकानों में नशीले पदार्थ की बिक्री की जाती है.
Total Downloads: 382
सूचना के आलोक में एसडीपीओ दिलीप कुमार की निगरानी में नवगछिया पुलिस द्वारा छापेमारी की गई. इस दौरान दुकान से पांच बोतल में नशीली दवा एवं एक लीटर देशी शराब बरामद किया गया. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि नशीली दवा को उसके गुमटी से बरामद किया गया. जबकि शराब को उन्होंने गड्ढा खोद कर उसमें छुपा कर रखा था. एसडीपीओ ने बताया कि सड़क पर होने वाली घटनाओं में अपराधी इसी तरह के दुकानों को अपना ठिकाना बनाते हैं.

यही से शराब एवं नशीले पदार्थ का सेवन कर रैकी करते है और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. एसडीपीओ ने कहा कि एनएच 31 किनारे स्थित गुमटी व दुकानों में लगातार छापेमारी होगी. वहीं शराब व नशीली दवा बरमदगी के संदर्भ में नवगछिया थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

