नवगछिया – नवगछिया एनएच 31 पर एक पुलिस वाहन के धक्के से ऑटो में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है. महिला का इलाज स्थानीय स्तर से एक निजी क्लीनिक में कराया गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116

दूसरी तरफ चालक को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया है. पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है. नवगछिया पुलिस स्तर से जानकारी मिली है कि उक्त वाहन होमगार्ड के जवानों का था जिसमें सिर्फ चालक था. चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
