नवगछिया : नवगछिया के तेतरी पंचायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक तेतरी शाखा के लिंक फेल होने के कारण बैंक में पैसे निकासी करने आए ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बैंक के लिंक के लुका छुपी के कारण एक ग्राहक को पैसे निकासी करने में 2 से 3 घंटे लग जा रहे हैं. लिंक के स्थाई नहीं रहने के कारण कई ग्राहकों को बैंक से बिना पैसे की की निकासी किए हैं. वापस लौटना पड़ रहा है. दशहरा त्योहार को लेकर बैंक से पैसे निकासी करने आए लोगों पैस निकासी नहीं होने पर लोग खरीदारी नहीं कर पा रहे है.

,, बैंक के लिंग के लुका छुपी के कारण पैसे निकासी में लग रहे थे दो से तीन घंटे

,, दशहरा को लेकर बैंक में पैसे की निकासी करने वाले ग्राहकों की चल रही है भीड़

,, पैसे निकासी नहीं होने के कारण लोग नहीं कर पा रहे हैं खरीददारी

तेतरी बैंक में पैसे निकासी करने आए ग्राहक दिनेश प्रसाद चौधरी, रमेश मंडल व दिनेश मंडल ने कहा कि बैंक का लिंक अकसर फेल रहता है. पिछले कई माह से बैंक की यही स्थिति है. जिस कारण पैसे निकासी करने में काफी परेशानी हो रही है. बैंक में पैसा जमा एवं निकासी के लिए एक ही काउंटर बने हुए है. एक ही काउंटर पर लोग पैसा जमा भी करते हैं और निकालते भी हैं. जिस कारण भी देरी होती है. दशहरा त्योहार को लेकर बैंक में ग्राहकों की भीड़ अत्यधिक है. फिर भी बैंक में अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था नहीं की गई है. महिलाओं के लिए भी अलग काउंटर की व्यवस्था नहीं की गई है.

एक ही काउंटर पर महिला एवं पुरुष पैसा निकासी करते हैं. जिस कारण ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस संबंध में बैंक कर्मी से मिली जानकारी के अनुसार बैंक का सॉफ्टवेयर बदले जाने के बाद से सर्वर फेल होने की समस्या आ रही है. बैंक कर्मी ने बताया कि जनवरी माह में बैंक का सॉफ्टवेयर बदला गया था. तब से इस तरह की परेशानी आ रही है. वहीं पीएनबी बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बैंक मे सर्वर की समस्या है. जो काम एक कर्मी से कराया जा सकता है. उस काम में दो से तीन कर्मी को लगाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में बैंक के वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है. इस संबंध में उन्हें पत्र भी लिखा गया. जल्द ही बैंक की सर्वर की समस्या का समाधान किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *