cricket

नवगछिया : नवगछिया T20 क्रिकेट लीग का फिक्सचर आज जारी कर दिया गया। नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद एवं सचिव राजेश कुमार राजू ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि इस लीग में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं।

लीग को दो पूल में बांटा गया है।

पूल ए में

  • आईसीसी बिहपुर

  • नवगछिया जूनियर

  • जय हिंद लत्तीपुर

जबकि पूल बी में

  • सनलाइट नारायणपुर

  • नवगछिया सीनियर

  • एमसीसी बिहपुर
    की टीमें शामिल हैं।

पूल ए का उद्घाटन मैच सर्वोदय मैदान, बिहपुर में 27 जनवरी को खेला जाएगा, जिसमें आईसीसी बिहपुर और नवगछिया जूनियर आमने-सामने होंगी।

  • 28 जनवरी को आईसीसी बिहपुर बनाम जय हिंद लत्तीपुर

  • 29 जनवरी को नवगछिया जूनियर बनाम जय हिंद लत्तीपुर का मुकाबला होगा।

वहीं पूल बी के सभी मैच नारायणपुर में आयोजित किए जाएंगे।

  • 31 जनवरी को नवगछिया सीनियर बनाम एमसीसी बिहपुर

  • 1 फरवरी को एमसीसी बिहपुर बनाम सनलाइट नारायणपुर

  • 2 फरवरी को सनलाइट नारायणपुर बनाम नवगछिया सीनियर के बीच मैच खेला जाएगा।

संयोजकों ने बताया कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के खिलाड़ी ही भाग ले रहे हैं। सभी मुकाबले क्रिकेट रेड बॉल से खेले जाएंगे।

लीग को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *