नवगछिया। नवगछिया सहित आसपास के रंगरा, गोपालपुर, इस्माईलपुर और खरीक प्रखंडों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की जा रही है। नवगछिया बाजार में बाल भारती विद्यालय में प्राचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक डीपी सिंह की देखरेख में छात्रों ने मां शारदे की प्रतिमा बिठाकर पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर प्रबंधन कमेटी के अजय रूंगटा, बालकृष्ण पंसारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बाजार के सावित्री पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में भी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी। वहीं रंगरा छोटी काली मंदिर में भी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी। गोपालपुर के सैदपुर, अभिया, खरीक प्रखण्ड के तेलघी कठेला में भी श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *