बरौनी-कटिहार रेलखंड के कटरिया और नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार शाम डिब्रूगढ़- नई दिल्ली (12423) अप राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बाढ़ पीड़ित पिता-पुत्र की मौत हो गई।
Total Downloads: 76
मृतक की पहचान सहोड़ा निवासी जनार्दन सिंह के पुत्र रमेश सिंह (28) और उनके एक वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सहौड़ा में बाढ़ आ जाने के कारण लोग रेलवे पटरी के पास शरण लिए हुए हैं। शाम के समय ये लोग पटरी के पास बैठे हुए थे।


कटिहार की ओर से राजधानी एक्सप्रेस तेज गति आ रही थी। जब तक इन लोगों को ट्रेन के आने का अहसास होता, तब तक दुर्घटना घट गई। घटना से मृतक रमेश सिंह की पत्नी नीलम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों के बीच दहशत है।
सहौड़ा में बाढ़ आ जाने से पीड़ित लोग रेलवे लाइन के किनारे रह रहे हैं। इन लोगों का खाना-पानी व सोना वहीं पर हो रहा है।

