गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड के बाबू टोला कमलाकुंड पंचायत के बिंद टोली गाँव का प्राथमिक विद्यालय सोमवार को गंगा नदी में पूरी तरह से समा गया .बीआरपी भवेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में कुल 232 छात्र-छात्राएँ नामांकित हैं. उन्हौंने बताया कि पाँच शिक्षक उस विद्यालय में कार्यरत थे.

बीआरपी भवेश कुमार ने बताया कि विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शशि कला कुमारी की सूचना के अनुसार विद्यालय का पूरा भवन गंगा नदी में समा गया. यह विद्यालय 25 वर्षों से भी अधिक समय से बिंद टोली में चल रहा था.वित्तीय वर्ष 13-14 में सर्व शिक्षा अभियान से एक कमरे का निर्माण करवाया गया था.

उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी शिक्षकों को तिनटंगा करारी स्थित महिपाल बुनियादी उच्च विद्यालय में चलाने का निर्देश दिया गया है तथा इसकी सूचना विभाग के वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *