जिले के नारायणपुर-पूर्णिया फोरलेन निर्माण को लेकर गुरुवार को कन्सट्रक्शन कैम्प का उद्घाटन एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार एवं फोरलेन निर्माण कम्पनी डीबीएल के सीनियर परियोजना निदेशक विमल कृष्ण पाल ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर सत्यनारायण पूजन का भी आयोजन किया गया।

परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार ने बताया कि नरायणपुर, कटिहार, पूर्णिया फोरलेन 49 किमी तक बनाया जायेगा। जिसमें 15 किमी पर बायपास बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि मार्च 2023 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। 1905 करोड़ की लागत से बन रहे फोरलेन सड़क का निर्माण नारायणपुर, कटिहार से पूर्णिया तक होगा। वहीं फोलेन का जुड़ाव मनिहारी गंगा पर बन रहे पुल से कर दिया जायेगा। मनिहारी गंगा पुल से जुड़ने के बाद कटिहार, पूर्णिया समेत पश्चिम बंगाल व नेपाल के लोगों का सीधा जुड़ाव झारखंड से हो जायेगा। फिलहाल गंगा पर पुल बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वहीं नारायणपुर, कटिहार पूर्णिया फोरलेन का निर्माण कार्य 15 दिनों के अन्दर शुरु कर दिया जायेगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

फोरलेन निर्माण में कटेंगे 10 हजार पेड़: फोरलेन निर्माण को लेकर मनिहारी के नारायणपुर से कटिहार तथा पूर्णिया तक दस हजार पेड़ की कटाई होगी। इसी के तहत फोरलेन में पड़नेवाले पेड़ को काटने का काम भी शुरु कर दिया गया है। फोरलेन निर्माता कम्पनी के पीआरओ सिद्धार्थ निगम ने बताया कि निर्माण में पड़नेवाले 10 हजार पेड़ों की कटाई की जायेगी। उसके बाद कन्शट्रक्शन के तहत फिर से पेड़ लगाये जायेंगे ताकि पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *