नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर चौक के पास गढ्ढे में सोमवार की सुबह 23 वर्षीय अज्ञात युवक की शव को ग्रामीणों की सुचना पर भवानीपुर पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा.
अज्ञात युवक की शव को लेकर क्षेत्र एवं चौक चौराहे पर तरह तरह की चर्चा की जा रही है. वहीं भवानीपुर पुलिस ने बताया कि बरामद शव विक्षिप्त था जो गांव में घुम घुमकर भोजन मांग कर कहीं भी सो जाता था.



