बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विकसित बिहार के सात निश्चय का क्रियान्वयन पूरे राज्य में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया गया है।

हर घर नल का जल योजना का लाभ राज्य के 50 लाख 87 हजार घरों में मिल रहा है। अगले साल तक राज्य के सभी घर तक नल-जल पहुंचा दिया जाएगा। पक्की गली नाली बन जाएगी। जीविका के माध्यम से 8.50 लाख स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। इनसे एक करोड़ से ज्यादा परिवार जुड़े हैं।

जल-जीवन-हरियाली अभियान दो अक्तूबर से : नीतीश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों को ध्यान में रखते हुए जल-जीवन-हरियाली अभियान की कार्ययोजना 02 अक्तूबर के पहले लागू कर दी जाएगी। विस्तृत कार्ययोजना बन रही है। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर 09 को अभियान के लिए जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *