पटना : मां-बाप को बिना बताए लड़की ने प्रेमी से शादी कर ली थी। मां-बाप ने जब दूसरे लड़के से उसकी शादी तय कर दी तो उसने होने वाले पति की हत्या का खतरनाक प्लान बनाया। इस साजिश में उसके प्रेमी, बहन और पड़ोसी शामिल थे। लेकिन, इस हत्‍याकांड की पोल आखिर खुल ही गई।
जहानाबाद निवासी रेल ड्राइवर मनीष उर्फ अभिषेक की शादी पटना के शास्त्री नगर निवासी पूजा प्रिया से 20 नवंबर को होनी थी। पूजा ने मिलने के लिए मनीष को मीठापुर बस पड़ाव के समीप बुलाया। लौटने के क्रम में बदमाशों ने मनीष की हत्या बसुहार पुल के पास कर दी थी। इसकी गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने पूजा प्रिया, उसके प्रेमी राहुल कुमार सिन्हा, बहन नेहा और पड़ोसी ननेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पूछताछ में पूजा ने मनीष की हत्या में स्वयं और अपनी बहन के अलावा प्रेमी राहुल कुमार सिन्हा व पड़ोसी ननेशर ठाकुर समेत आठ लोगों के शामिल होने की बात स्वीकार की है। मनीष की मंगेतर पूजा ने पुलिस को बताया कि फुलवारीशरीफ निवासी राहुल कुमार सिन्हा के साथ लंबे समय से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। राहुल इस दौरान उसके कुछ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

पूजा की मानें तो उसने दुर्गापूजा के बाद चुपके से राहुल से शादी कर ली थी। इसकी जानकारी उसके परिजनों को नहीं थी। इधर, पूजा के परिजनों ने उसकी शादी मनीष से तय कर दी। शादी तय होने की जानकारी मिलते ही राहुल ने पूजा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और मनीष की पहचान बताने को कहा।
20 नवंबर को मनीष की शादी पूजा से होनी थी। राहुल के दबाव में पूजा ने मनीष को पटना बुलाया। राहुल ने पहले से ही भाड़े के अपराधियों के साथ मिलकर मनीष की हत्या की योजना तैयार कर रखी थी। बदमाशों को केवल मनीष की पहचान करानी थी।

पूजा द्वारा तय किए गए स्थान पर मनीष पहुंचा। वहां बदमाशों के साथ राहुल भी मौजूद था। पूजा के साथ उसकी बहन नेहा भी थी। देर शाम जब मनीष बाइक से घर जहानाबाद लौट रहा था, तभी पूर्व योजना के तहत बाइक सवार बदमाशों ने पुनपुन के बसुहार पुल के समीप उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *