अपनी मांगों के समर्थन में पटना की सड़कों पर उतरे मनरेगा कर्मियों को पुलिस की लाठी खानी पड़ी है। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जा रहे कर्मियों को जैसी ही पुलिस ने आयकर गोलंबर पर रोका कि लोग उग्र हो गए। पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी गई।
Total Downloads: 165
पथराव किया गया। आक्रोश बढ़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारी फिऱ भी शांत नहीं हुए तो वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान मनरेगा कर्मियों के साथ कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं।


आपको बता दें कि मनरेगा मजदूर संगठन के बैनर तले मनरेगा कर्मियों ने अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर जुलूस निकाला है। मनरेगाकर्मियों का जुलूस बुधवार को कारगिल चौक से शुरू हुआ था। जैसे ही लोग जेपी गोलंबर पहुंचे कि पुलिस मुस्तैद हो गई।
जिसपर कर्मियों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। मनरेगाकर्मी 100 दिन के बजाय 250 दिन काम देने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे थे। प्रदर्शन के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
