शहर के दानापुर थाना क्षेत्र के इमलीतल मोहल्ले में एक बल्ब व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि इस घटना को बदले की भावना से अंजाम दिया गया है.
Total Downloads: 79
मृतक का नाम मुकेश उर्फ मुक्कू बताया जा रहा है. दरअसल, वह शुक्रवार की देर रात अपने बल्ब फैक्ट्री से आकर मोहल्ले में बैठा हुआ था. इस दौरान चार की संख्या में आये अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी.

डॉक्टर ने मृत घोषित किया
मृतक को दो गोलियां लगी. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. मौके पर तुरंत पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले गई. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
लगातार अपराधियों की ओर से मिल रही थी धमकी

पुलिस के मुताबिक मृतक ने पूर्व में अपराधियों के खिलाफ फायरिंग करने और नशीली पदार्थ के सेवन के मामले में थाना में केस किया था. इसी केस को उठाने की लगातार अपराधिओं की ओर से उसे धमकी भी मिल रही थी. और आखिरकार उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. और मामले की जांच में जुट गई है. घटना स्थल पर दानापुर एएसपी मनोज तिवारी और एसडियो अमित गुप्ता भी पहुंचे. इस दौरान कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी.

