बिहार की राजधानी पटना में एक हजार तलवारों की बरामदगी से सनसनी फैल गई है। कोतवाली थाने की पुलिस ने पटना के गोरियाटोली और स्टेशन रोड इलाकों में दुकानों में छापेमारी कर एक हजार तलवारों और कई धारदार हथियारों के साथ चार लोगों को दबोचा है। इनमें तीन दुकानदारों के साथ तलवार समेत अन्य धारदार हथियारों का सप्‍लायर राहुल भी शामिल है।

छापेमारी में हुआ खुलासा

शनिवार को एसएसपी मनु महाराज के निर्देश पर कोतवाली थाने की पुलिस ने गोरियाटोली स्थित सिवान निवासी विश्राम तिवारी, रामनाथ कुमार और गोपालगंज के राकेश मिश्रा की दुकानों में छापेमारी कर 127 तलवारें बरामद कीं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानेदही पर पुलिस ने सिवान के ही निवासी और राजधानी में शराब और धारदार हथियारों की सप्लाई करने वाले राहुल के चिरैयाटांड पुल के नीचे स्थित उसके गोदाम में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। वहां से एक हजार तलवारें और धारदार हथियार बरामद किए गए।

पंजाब से आते थे हथियार

राहुल ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब से तलवार और धारदार हथियार मंगाता है। राहुल ने इस धंधे में संलिप्‍त पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। राहुल व दुकानदारों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है। इस बीच पकड़े गए सभी आरोपितों के खिलाफ आर्म्‍स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए दुकानदार बिना लाइसेंस के तलवारों की बिक्री कर रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *