पटना: कदमकुआं थाना क्षेत्र में पूजा के नाम पर चंदा मांगने आया साधु महिला पर नशीला स्प्रे छिड़क कर गहने लेकर फरार हो गया। पीड़िता पूजा देवी ने कदमकुआं थाने में लिखित शिकायत की है। पीड़िता मूल रूप से सीतामढ़ी की रहने वाली है। आरोप है कि केस दर्ज कराने के बाद भी आरोपित का मोबाइल नंबर चालू है। बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
Total Downloads: 102
पीड़िता कई वर्षों से पटना के कदमकुआं इलाके में किराये के मकान में रहती है। उसने बताया कि 24 जनवरी को एक साधु घर आया था। पूजा में सहयोग करने के लिए वह चंदा मांग रहा था। उन्होंने उसे सहयोग के रूप में 51 रुपये दिए। कुछ देर बाद साधु ने उन्हें मोबाइल नंबर भी दिया और बोला कि कोई परेशानी हो तो फोन कर लीजिएगा।
एक फरवरी को साधु उसके घर आ गया। घर में घुसकर महिला को अकेले देख उस पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया और सोने का मंगलसूत्र, एक चेन, सोने की अंगूठी व दो कान बाली लेकर फरार हो गया। उन्हें होश आया तो उनके गहने नहीं थे। इसके बाद वह पुलिस को इस बात की सूचना दी।

