पटना मेट्रो परियोजना में युवाओं को नौकरी ने दिलाने के नाम पर मोटी रकम की ठगी हो रही है। इसके लिए शातिरों ने फर्जी विज्ञान निकालकर ऑफर लेटर देना शुरू कर दिया है। ऑफर लेटर पाने वाले युवाओं ने गूगल के माध्यम से दिल्ली मेट्रो का नंबर निकालकर बात किया। इस दौरान पता चला कि दिल्ली मेट्रो ने पटना मेट्रो परियोजना के लिए कोई वैकेंसी नहीं निकाली है।

जबकि, शातिरों ने एक दर्जन से अधिक युवाओं से मोटी रकम लेकर सहायक अभियंता और कनीय अभियंता के पद का ऑफर लेटर जारी कर दिया है। इधर, जानकारी मिलने के बाद डीएमआरसी ने जांच शुरू कर दिया है। डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के प्रबंधन के संज्ञान में मामला आया है। पटना में चलने वाली मेट्रो परियोजना के लिए फर्जी भर्ती विज्ञापन के साथ-साथ ऑफर लेटर जारी किया जा रहा है। यह पूरी तरह गलत है। ऑफर लेटर जारी नहीं किया है। डीएमआरसी भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी बाहरी एजेंसी या व्यक्ति को नियुक्त नहीं करता है।

डीएमआरसी ने पुलिस स्टेशन को रिपोर्ट करने की सलाह दी है

दयाल ने कहा कि डीएमआरसी में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत है। योग्यता के आधार पर चयन किया जाता है। डीएमआरसी अपनी भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी बाहरी एजेंसी या व्यक्ति को नियुक्त नहीं करता है। सभी सूचनाएं डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट – www.delhimetrorail.com पर अपलोड की गई हैं। ऐसी धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ आम लोग निकटतम पुलिस स्टेशन को रिपोर्ट करने की सलाह दी है। ताकि, धोखा-धड़ी करने वाल शातिरों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *