दोस्त ने ही गर्लफ्रेंड की खातिर सत्यम की जान ले ली। सत्यम को पता भी नहीं था कि उसका दोस्त ही उसकी हत्या की पटकथा लिख चुका है। आरोपित नीरज जिस लड़की से प्रेम करता था उस लड़की को सत्यम ने छेड़ा था। यही बात नीरज को दिल पर लग गई। नीरज ने अपने दोस्तों के साथ प्लानिंग कर पूरे खेल को अंजाम दिया। नीरज के बयान के मुताबिक, सत्यम उसके गांव की लड़कियों को छेड़ा करता था।

नीरज की गर्लफ्रेंड से हो सकती है पूछताछ
नीरज की गर्लफ्रेंड नये खुलासे कर सकती है। नीरज ने पुलिस को बताया कि सत्यम ने उसकी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ लिया था। इस बात को लेकर काफी दिनों तक दोनों में बातचीत बंद थी। दोस्तों ने सत्यम और नीरज की दोबारा दोस्ती करायी। लेकिन नीरज की गर्लफ्रेंड इस दोस्ती से खफा थी। इसके बाद नीरज ने सत्यम की हत्या की साजिश रच डाली।

सत्यम को पार्टी के बहाने बुलाया था
गुरुवार को दोपहर साढ़े 12 बजे सत्यम घर से कोचिंग के लिए निकला था। पढ़ाई कर वह लौट रहा था तभी साढ़े तीन बजे नीरज ने उसे कॉल किया और पार्टी करने की बात कहने लगा। फिर सत्यम को बाइक पर बैठाकर वह खगौल कोथवां की ओर ले गया। वहां नीरज और उसके नाबालिग साथी और सत्यम ने समोसा खाया। फिर गांजा पीने की बात कहकर वे सत्यम को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे गए। तब तक उसका तीसरा नाबालिग साथी भी वहां पहुंच गया। फिर हत्या कर दी।

गांजे में दी थी बेहोशी की दवा
आरोपी नीरज ने सत्यम को गांजे में बेहोशी की दवा डाल दी थी। उसे पीते ही सत्यम बेहोश हो गया। इसके बाद अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *