दीघा-आशियाना रोड स्थित पंचवटी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े पांच करोड़ की डकैती मामले में पटना पुलिस की एसआईटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों की मानें तो विशेष पुलिस टीम ने सरगना रवि गुप्ता समेत अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के बाहर से इन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा। खबर है कि सभी के पास से डकैती कर ले गये कीमती आभूषण भी बरामद कर लिये गये हैं।

विशेष पुलिस टीम रविवार की देर रात तक गिरोह के फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। डाका डालने वाले गैंग में कई अपराधी पटना के बाहर के भी थे। एसआईटी की अलग-अलग टीमों ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापा मारा था जिसके बाद ये उपलब्धी हाथ लगी।

सूत्रों की मानें तो एसआईटी पांच दिनों से रवि गैंग के पीछे लगी थी। लेकिन संयोगवश छापेमारी करते से पहले ही वह उस स्थान से निकल जाता था। पटना के सेंट्रल रेंज डीआईजी राजेश कुमार और एसएसपी गरिमा मलिक खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। हालांकि इस गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। जल्द ही पटना पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी का खुलासा कर सकती है।

रवि के गैंग में पेशेवर अपराधी थे शामिल

आलमगंज के रहने वाले रवि गुप्ता के गैंग में पेशेवर अपराधी शामिल थे। डकैती की योजना बनाने से पहले उसने अपराधियों को पूरी योजना समझायी थी। सरगना के इशारे पर एक-एक कर सभी अपराधियों ने पंचवटी ज्वेलर्स की रेकी की। वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर अपराधी ठहरे थे फिर घटना को अंजाम देकर भाग निकले।

पहले से दर्ज हैं कई मामले

रवि पर पहले से भी लूट और हत्या के कई मामले दर्ज हैं। कुछ वर्ष पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर निकला था। इसके बाद दोबारा आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में जुट गया।

घटना पर एक नजर

बीते 21 जून को अपराधियों ने राजीवनगर थाना इलाके के दीघा-आशियाना रोड स्थित पंचवटी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डाका डाला था। हथियार के नोक पर डकैत पांच करोड़ के कीमती गहने अपने साथ ले गये थे। इस वारदात के बाद पटना पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आलाधिकारियों ने एसआईटी का गठन किया जिसके बाद जांच शुरू हुई। डकैती डालने में कुख्यात रवि गुप्ता का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में छापेमारी करनी शुरू की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *