भागलपुर : पूर्व रेलवे ने नई समय सारिणी जारी कर दी है। मध्य रात्रि 12 बजे के बाद यह लागू हो गया है। नई टाइम टेबल में रांची से भागलपुर के बीच चल रही वनांचल एक्सप्रेस, कटवा और सुपर एक्सप्रेस में बदलाव किया गया है।

वनांचल एक्सप्रेस सोमवार से पूर्व के समय से 45 मिनट पहले भागलपुर आएगी। अब तक यह ट्रेन समय सुबह 10.10 बजे आती थी। पर, आज से 9.25 बजे आएगी।

वहीं, हावड़ा से आने वाली सुपर एक्सप्रेस का भागलपुर में ठहराव के समय में कटौती किया गया है। पहले सुपर का ठहराव जंक्शन पर 10 मिनट था। अब यह ट्रेन अप और डाउन में महज पांच मिनट रुकेगी। अब तक सुपर सुबह 5.45 बजे पहुंचती थी और सुबह 5.55 बजे जमालपुर के लिए रवाना हो जाती थी।

अब सुपर सुबह 5.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी और पांच मिनट के बाद जमालपुर के लिए खुलेगी। इसी तरह भागलपुर से आजिमगंज चलने वाली कटवा पैसेंजर आज से सुबह पांच बजे खुलेगी।

रविवार तक भागलपुर से खुलने का समय सुबह 4.45 बजे था। इधर, भागलपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनों के ठहराव का समय 10 मिनट से ज्यादा नहीं रखा गया है। पहले अपर इंडिया, ब्रह्मपुत्र मेल, न्यू फरक्का, फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव 15 मिनट था। अब वह ट्रेनें 10 मिनट रुकेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *