मंगलवार को थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर तेलघी गांव के समीप तेज गति से आ रही कार व बाइक भिड़ गई। इसमें बाइक सवार खगड़िया के कवेला नया गाव निवासी मुन्ना मुखिया व डुमरिया निवासी योगेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों की स्थिति बेहद गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। कार चालक भीड़ का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि दोनों घायल अपने रिश्तेदार के यहां खरीक जा रहे थे, जिस दौरान रास्ते में सड़क दुर्घटना में वे घायल हो गए।
दुर्घटना में घायल मुन्ना।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *