नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बड़ा बयान सामने आया है. इमरान खान भी चाहते हैं कि भारत में एक बार फिर मोदी सरकार बने. उन्होंने कहा है कि यदि भाजपा दोबारा चुनाव जीतती है तो भारत के साथ शांति वार्ता को लेकर अच्छा होगा.
Total Downloads: 116
इमरान खान की इच्छा है कि भारत में एक बार फिर भाजपा की सत्ता में वापसी हो और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हों. यहां चर्चा कर दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने में 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है और सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों का वोट अपने पक्ष में करने के लिए विरोधियों पर निशाना साध रहीं हैं. इसी बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का यह बड़ा बयान सामने आया है.

इमरान खान ने आगे यह भी कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयी तो शायद शाति वार्ता मुमकिन नहीं होगा. उन्होंने ये भी उम्मीद जतायी है कि अगर मोदी सरकार 2019 में वापसी करती है तो कश्मीर का हल भी निकलना आसान होगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मोदी की तुलना इजरायल के पीएम बेंजमिन नेतन्याहू से की और कहा कि मोदी उनकी ही तरह भय और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनावी मैदान में उतरे हैं.

