पटना | राजधानी के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के बॉक्सिंग रिंग में बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में शुरू 11वीं बिहार राज्य सीनियर महिला/पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पटना की काजल, भागलपुर की शिवानी भारती, पटना के राहुल सहित दिग्गज बॉक्सरों ने पहले राउंड में जीत दर्ज की।

Whatsapp group Join

प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने नारियल फोड़ कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबों का स्वागत बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है-

सीनियर बालक वर्ग
69 किलो : अमन कुमार (मुंगेर), रविकेश कुमार (मुजफ्फरपुर), अंकित (ईस्ट चंपारण), विवेक कुमार (दरभंगा) जीते। 75 किलो : मोहित (पटना), मधुकर सिंह (अरवल), अभिनव कुमार (मुंगेर),आकाश कुमार जीते। 91 किलो : राहुल कुमार (पटना) ने सत्य प्रकाश (भागलपुर) को हराया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *